आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

अनोखा तीर, हरदा/सिराली। पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन में एसडीओपी खिरकिया के निर्देशन में थाना प्रभारी सिराली व जिला आबकारी विभाग की टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दिनांक 09 सितंबर को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब की धरपकड़ की मुहिम चलाई गई। ग्राम दीपगांव खुर्द, जूनापानी, आमासेल, गहाल, रोलगांव, धनकार, मुंडासेल व सुल्तानपुर में संयुक्त टीम ने दबिश देकर अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालों की धरपकड़ की। ग्राम सुल्तानपुर से एक प्रकरण, ग्राम धनकार से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। ग्राम दीपगांव खुर्द से एक प्रकरण, ग्राम जूनापानी से एक प्रकरण, ग्राम आमासेल से दो प्रकरण व ग्राम डगावाशंकर से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। कुल 07 प्रकरण तैयार कर कुल 69 लीटर अवैध शराब जप्त की गई तथा सभी ग्रामों से जप्तशुदा 290 लीटर महुआ लहान नष्ट किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सिराली उनि सीताराम पटेल, उनि खुशहाल बघेल, प्रआर 175 कमलेश मगरदे, प्रआर 223 रामनिवास मीणा, प्रआर 160 ईशांत गौर, आर 257 सुनील इवने व जिला आबकारी दल एडीईओ अमरसिंह बघेल, उनि दीपिका वायकर, उनि पूनम मानकर एवं संयुक्त आबकारी बल जिला हरदा शामिल रहे।

0 Views

Leave a Reply