विकास पवार बड़वाह – आगामी लोकसभा चुनाव व आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस प्रशासन नशीले पदार्थ बेचने वालो पर कार्यवाही करने के लिए सक्रिय दिखाई दे रहा है ।इसके चलते बड़वाह पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है की शनिवार को मुखबिर द्वारा बड़वाह थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि एक लम्बा सा हरे-खाकी रंग का लाईनीगदार शर्ट पहने युवक जंयती माता रोड फारेस्ट नाका के पास पावडर ब्राउन शुगर बैचने के लिए लेकर बैठा है। इस सूचना पर थाने की पुलिस टीम तत्काल मूखबिर के बताए स्थान पर
कार्यवाही करने के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान जंयती माता रोड फारेस्ट नाका के पास पहुँच कर मुखबिर के बताए हुलिये अनुसार संदेही की तलाश की । जहा थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति फारेस्ट नाका के आगे जंयती माता तरफ जाते दिखाई दिया। जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा।जिसके बाद व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम समीर पिता सलीम शाह उम्र 24 साल निवासी गोपालपुरा बडवाह का होना बताया। इसके बाद समीर की तलाशी लेने पर उसके पेंट की दाहिने जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक की पन्त्री मे पावडर भरा मिला ।जो भूरे रंग का पाऊडर जैसा पदार्थ था । जो मादक पदार्थ ब्राउन शुगर होना पाया गया ।जिसका वजन करीब 8.80 ग्राम था ।जिसकी लगभग कीमती 88 हजार रुपये बताई जा रही है । जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त किया । उक्त कृत्य पर थाने पर आरोपी समीर शाह के विरूध्द अपराध क्रमांक 297/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निर्मल कुमार श्रीवास के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनिल जामले, मोहरसिंह बघेल,आरक्षक विनोद कुमार यादव, विनोद जाटव,दीवान तरोले, अमरसिंह कुशवाह, दिलीप पाटीदार,योगेश शर्मा व अन्य थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
Views Today: 2
Total Views: 122

