इस बार का लोकसभा चुनाव सरकार बनाने का नहीं बल्कि देश को विश्वगुरू बनाने का है 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने का सपना देखा है,इसमें देशवासियों का सहयोग भी जरुरी है,यह चुनाव देश की दशा और दिशा तय करने वाला चुनाव है,संगठन का कार्यकर्ता इस बार चुनाव में राष्ट्रहित के भाव से काम कर रहा है । उक्त बात उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कवर कालोनी स्थिति ओंकारबाग़ धर्मशाला में खण्डवा लोकसभा के बड़वाह के लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ के अवसर पर रविवार को कही । यह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मप्र शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार के आतिथ्य में हुआ ।उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव देश के मान,सम्मान और स्वाभिमान का है । हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे है बल्कि देश को विश्वगुरू बनाना के लिए चुनावी मैदान में उतरे है । देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहती है,वे पूरे विश्व के नेता है ।उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक सीटें प्राप्त हुई हैं ।यह सब कार्यकर्ताओ की बदलोत हुआ है ।भाजपा के प्रति प्रदेश की जनता ने अटूट विश्वास जताकर कांग्रेस को पूरी तरह से नकार है । अब प्रदेश की वही जनता इस लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को नकारने का मन बना चुकी है । हमें नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रदेश के सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करवानी है । ताकि पीएम के 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके । इस दौरान राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार,विधायक सचिन बिरला ने भी संबोधित किया । उन्होने कहा कि घर-घर पहुंच कर मतदाताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओ के बारे में विस्तार से बताना है ।यह देश का नही राष्ट्रहित का चुनाव है । मोदी जी के नेतृत्व में अर्थव्यवस्था पाचवे नम्बर पर आ चुकी है । इस दौरान संयोजक हरीश कोटवाले,प्रभारी कल्याण अग्रवाल,नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,विधानसभा प्रभारी अरुण सिंह मुन्ना,रामकिशन जायसवाल,पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी,जितेन्द्र सुराणा,नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल,कनीराम जाट,इकबाल सिंह भाटिया,महेंद्र सिंह भाटिया,ब्रजेश जोशी ,धनलक्ष्मी शर्मा,रजनी भंडारी,चन्द्रपाल सिंह तोमर,रवि एरन,अंकित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मोजूद थे ।

हमने भव्य मंदिर बनाने का वादा किया जो बना दिया—-

 

कार्यक्रम के अंत में उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मंच से कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव में उतरने का संकल्प दिलाया,साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा, लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने वो पार्टी खड़ी है जिसने धारा 370, राम मंदिर सहित हर उस बात का विरोध किया है जो देश हित मे है ।उन्होने कहा हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जो नीचे बैठे है वो भी और जो मंच पर बैठे है ये भी। बीजेपी में कोई छोटा बड़ा नहीं,जगदीश देवड़ा आज डिप्टी सीएम है । ये व्यवस्था है लेकिन मुझे किसी गलतफहमी में नही रहना चाहिए ये कार्यकर्ताओं की पार्टी है । यहां बनने वाला बड़ा नही बल्कि बनाने वाला बड़ा होता है और बनाने वाले मेरे सामने बैठे है जिन्होंने भाजपा को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया । उन्होंने कहा हम सौभाग्यशाली है की हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं । जिस उद्देश्य को लेकर हमने काम शुरू किया था। उस काम को पूरा करने वाली हमारी पार्टी है । उन्होंने कहा जगदीश देवड़ा सामान्य कार्यकर्ता है जिसे पार्टी ने 8 चुनाव लड़ा दिए, ये सिर्फ भाजपा में सम्भव है । हमने भव्य मंदिर बनाने का वादा किया जो बना दिया दूसरी पार्टी वो जिसने राम के मंदिर का विरोध किया सनातन को मिटाने की बात कही हर काम का विरोध करे वो कांग्रेस पार्टी हमारे सामने चुनाव लड़ रही है ।

 

सभी बूथों को जीतकर मोदी बूथ बनाएं —

 

 

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि बड़वाह विधानसभा के सभी मंडल के बूथों पर इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक विजय दिलानी है । प्रधानमंत्री श्री मोदीजी ने हर बूथ पर 370 नए मतदाता पार्टी से जोड़ने का जो मंत्र दिया है,उसके लिए सभी कार्यकर्ता प्राणपण से जुट जाएं। प्रधानमंत्री श्री मोदीजी ने गरीब कल्याण,विकास और जनहितैषी कार्यों से समाज के हर वर्ग का उत्थान करने का कार्य किया है । श्री देवड़ा ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का प्रधानमंत्री जी पर अटूट विश्वास है। अब तो जनता ही नहीं कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं को भी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी पर भरोसा है । मध्यप्रदेश में तो आए दिन कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं । उन्होनो दो चरणों में वोटिंग प्रतिशत कम होने पर कहा कि सभी कार्यकर्ता बुथो पर जुट जाए जिससे वोटिंग प्रतिशत की बढोतरी हो । अब निमाड़ एवं मालवा क्षेत्र में मतदान होना है,यहा पर हमे वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के खंडवा लोकसभा में सबसे ज्यादा वोटों की जीत का रिकार्ड बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में बनाना है।

Views Today: 2

Total Views: 130

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!