Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

विद्यार्थियों ने जानी मतदान की प्रक्रिया

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत गुरूवार को हरदा शहर के मॉडल हायर सेकण्ड्री स्कूल में विद्यार्थियों के लिए मतदान आयोजित कर उन्हें मतदान की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं मतदान कर मतदान की प्रक्रिया जानी। इसके अलावा शासकीय कन्या हायर सेकण्ड्री स्कूल में नारे लेखन प्रतियोगिता, रांगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान की शपथ दिलाई गई। तक्षशिक्षा एकेडेमी स्कूल में छात्रों ने नारे लेखन के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया। इसी तरह हरदा शहर के आंगनवाड़ी केन्द्रों में उपस्थित महिलाओं को मतदान की शपथ दिलाई गई।

191 Views
What do you think?

Leave a Reply