रोमांचक मैच में कलेक्टर इलेवन ने पत्रकार इलेवन को दो रन से हराया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

जिला पंचयत सीईओ बने मैन ऑफ द मैच, स्वीप प्लान के अंतर्गत

 

मतदान बढ़ाने हुआ मैत्री मैच

भैरुंदा (नसरुल्लागंज)। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो, मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें , मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप प्लान के अंतर्गत कलेक्टर इलेवन एवं पत्रकार इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। रोमांचक मैच में कलेक्टर इलेवन ने पत्रकार इलेवन को दो रन से हराया। जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी को दोहरे प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
शनिवार को लोकसभा चुनाव में मतदाता शत – प्रतिशत मतदान करे, इसे लेकर मतदाताओं को जागरूक करने मैत्री क्रिकट मैच खेला गया। कलेक्टर 11 के कप्तान कलेक्टर प्रवीण सिंह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया एवं ओपनिंग जोड़ी कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई। कलेक्टर इलेवन ने निर्धारित ओवर में 66 रन बनाकर पत्रकार इलेवन को 67 रनों का लक्ष्य दिया। पत्रकार इलेवन की ओर से भी ताबड़तोड़ शुरुआत हुई। ऐसा लग रहा था कि पत्रकार इलेवन मैच आसानी से जीत जाएगी। लेकिन कलेक्टर प्रवीण सिंह के ओवर में पत्रकार इलेवन के प्रमुख बल्लेबाज योगेश पवार एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। अगले ही ओवर में आशीष तिवारी ने लगातार दो विकेट चटका कर पत्रकार इलेवन को डबल झटका दे दिया। निर्धारित ओवरों में पत्रकार इलेवन 64 रन ही बना सकी और दो रनों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सीईओ आशीष तिवारी के ताबड़तोड़ 35 रन बनाने एवं दो विकेट चटकाने पर मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। मैच के बाद कलेक्टर प्रवीण सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि लोकसभा चुनावमें सभी को अपना मत का उपयोग करना है। आप स्वयं भी मतदान करने जाएं एवं साथ में अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदान हमारा अधिकार है इस अधिकार का हर एक व्यक्ति उपयोग करें।

148 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!