लोकसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से उद्योगपतियो ने निकाली वाहन रैली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार बड़वाह – लोकसभा चुनाव को लेकर कुछ शहरों में मतदान संपन्न हो चुके है। जबकि कुछ लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होना अभी बाकी है ।हालाकी जिन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए है उन क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत कम देखने को मिला है ।जिसके मद्देनजर जहा प्रशासनिक अधिकारी और अन्य संस्था नुकड़ नाटक और अन्य प्रयासों से लोकसभा चुनाव के मतदान का प्रतिशत बढाने का प्रयास कर रही है। वही बड़वाह क्षेत्र में भी उद्योगपतियों ने सोमवार दोपहर 12 बजे शहर में जन जागरूकता वाहन रैली निकाली । उक्त रैली इंदौर रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र से प्रारंभ होकर इंदौर रोड,मुख्य चौराहा,जय स्तंभ चौराहे से होकर बस स्टेंशन पहुंची। जहा से वाहन रैली पुनः मुख्य चौराहे से होकर इंदौर रोड औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची। जहा वाहन रैली का समापन हुआ ।इस दौरान व्यापारियो ने बताया की जिन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के मतदान सम्पन्न हुए है। उन शहरों में मतदान का प्रतिशत कम देखने को मिला है ।जिसको ध्यान में रखते हुए जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक आत्माराम सोनी के मार्गदर्शन में 13 मई को खंडवा लोकसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव के मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख मार्गो पर जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमे शहर के सभी उद्योगपति और अन्य व्यापारी शामिल हुए ।जो मतदान जागरूकता के लिए अपने हाथो में तख्ती लेकर दो पहिया वाहनों से शहर के मुख्य मार्गो पर रैली के रूप में निकले । ताकि इस रैली के माध्यम से लोगो में मतदान के प्रति जागरूकता आ सके।इस दौरान महाप्रबंधक आत्माराम सोनी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा की हमे समाज और राष्ट्र के लिए अधिक से अधिक मतदान कर सही सरकार चुन्ना है ।वही व्यापारियों ने कहा मतदान आप सभी का अधिकार है इस अधिकार का आप लोग पूरी जिम्मेदारी से निर्वाह करे और देश में सुरक्षा और अच्छी व्यवस्था बनाने के लिए 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अपना मतदान जरूर करे ।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!