जहा से प्रभु श्री रामजी की यात्रा निकली,,,,वहा वहा हुआ स्वागत और पूजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी…एक तरफ लक्ष्मण,एक तरफ सीता बीच में जगत के पालन हारी…रामजी की निकली सवारी। इस तरह धार्मिक भजनों पर बुधवार को शहरवासी व रामभक्त भावविभोर हुए। अवसर श्रीराम नवमी पर शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए। जो राम भक्ति में लीन दिखाई दिए। शोभायात्रा की शुरुआत प्रभु श्री रामजी की पूजन व आरती के बाद शाम 6:30 बजे नागेश्वर मंदिर से की गई। आगे बैंड पर स्वर लहरी गूंजी। पीछे भजन मंडली का उल्लास छाया। गायक कलाकार पियूष कुशवाह और विनीत जोशी ने प्रभु श्रीराम, हनुमान जी के मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। यात्रा में विभिन्न रंगों में फेटे बंधी युवतियां आकर्षण का केंद्र रही। जो हाथ में भगवा ध्वज लेकर फहराते हुए जय-जय श्री राम के उद्घोष लगाते रही। युवक भी ढोल-ताशे पर थिरकते नजर आए। आनंदेश्वर भक्त मंडल की मंडली हरे राम.राम-राम.हरे- हरे की रामधुन दोहराते चले। हवन कुंड से निकला धुआ वातावरण को शुद्ध करता रहा। यात्रा में प्रभु श्रीराम के विग्रह सुसज्जित डोले में विराजित थे। जिनका रास्ते भर पूजन-अर्चन हुआ। महिलाओं द्वारा उनकी आरती उतारी गई। वही बग्गी में संत श्री हनुमान दास जी महाराज (गोपाल मंदिर)विराजित रहें। भक्त जनों को आशीर्वाद देते रहे। समापन रात करीब 11 बजे हुआ। आयोजक संस्था श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सुनील नामदेव, पंडित अखिलेश गौतम, अजय तिवारी, रितेश कौशल,पप्पू दरबार,सन्नी कुवादे,गोलू सोनी आदि द्वारा आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। आभार व्यक्त किया गया।

जगह-जगह सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने किया स्वागत —-

 

यात्रा झंडा चौक, एमजी रोड होकर मेन चौराहा, जय स्तंभ चौराहा,नंदा मार्ग,कुम्हार मोहल्ला,तिलभांडेश्वर मार्ग, विनोबा मार्ग, सराफा होते हुए पुनः नागेश्वर मंदिर पहुंची। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत कर पुष्प वर्षा की गई। श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। मुस्लिम समाजजनों ने भी यात्रा और समिति सदस्यो का स्वागत अभिनंदन किया।यात्रा में कसरावद विधायक सचिन यादव, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता,नेता महिम ठाकुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर,रविंदर सिंह भाटिया, अनिल राय,दीपेश विजयवर्गीय, लक्ष्मीचंद अमई, हरभजन सिंह भाटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

कार सेवकों का बहुमान —–

 

यात्रा के दौरान सन 1990-1992 में शहर के कर सेवकों का केसरिया दुपट्टा पहनाकर बहुमान किया गया। साथ ही आयोजक समिति द्वारा समाज अध्यक्षों व गणमान्य नागरिकों का भी स्वागत किया ।

पुलिस प्रशासन का रहा विशेष सहयोग —-

 

यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास और उनकी टीम की कार्यशैली तारीफे काबिल रही। इसके चलते रामनवमी का आयोजन शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ ।वही शहरवासियो ने भी पूरे उत्साह के साथ आयोजन में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया ।

Views Today: 2

Total Views: 126

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!