खरगोन में रामनवमी जुलूस से पहले 10 डीजे किए गए जब्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन:-शहर में रामनवमी पर बुधवार को जुलूस के पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। जुलूस के लिए आए 10 डीजे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार डीजे जुलूस में शामिल होने आए थे। मंगलवार को ही आयोजन समिति से डीजे को शामिल नहीं करने को कहा था। साथ ही नियमानुसार डीजे प्रतिबंधित है। डीजे जब्त होने से आयोजन समिति के लोग नाराज हैं।

बड़वाह पुलिस ने डीजे बजाने वाले वाहन के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। यह डीजे वाहन किसी शादी में से डीजे बजाने के बाद वाहन लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान शिकायत मिलने पर पुलिस ने डीजे वाहन पर धारा 188 के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास ने बताया की ग्राम खोड़ी में डीजे वाहन के निकलने के दौरान जोर-जोर से बजाने की सूचना मिली थी। इस पर जब पुलिसकर्मियों को भेजने पर शिकायत सही पाई गई। इसके बाद डीजे वाहन को तुरंत बड़वाह थाना लेकर आए।

यहां उसने बताया कि डीजे एक शादी में बजाने के लिए ले गया था। वहीं से लौट रहा था, जिसके बाद वाहन चालक बंटी भालसे निवासी रतनपुर के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्रवाई की गई है। टीआइ ने कहा की सभी लोगों से अपील की है कि अचार स्नाहिता का अपील करते हुए पर्व मनाए और डीजे पूर्णत: प्रतिबंधित है। ऐसे में किसी भी आयोजन में डीजे न बजाए।

 

Views Today: 2

Total Views: 106

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!