Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल

कुलपति सुनील कुमार रायपुर से गिरफ्तार, पुलिस ने किया था 30 हज़ार रुपए का इनाम घोषित, 19.48 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोपी हैं कुमार

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-लगभग 20 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के आरोपी राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विद्यालय के कुलपति सुनील कुमार को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। कल ही भोपाल पुलिस ने सुनील कुमार व अन्य आरोपियों पर 30 हज़ार रूपए के इनाम की घोषणा की थी, इसके बाद आज पुलिस ने कुमार को हिरासत में ले लिया है।

फरवरी में हुआ था मामला दर्ज

आपको बता दें फरवरी माह में मध्य प्रदेश शिक्षा मंत्री के यहां शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरजीपीवी कुलपति और विवि के वित्त विभाग के अधिकारियों द्वारा लगभग 20 करोड़ रुपए निजी खातों में ट्रांसफर किए हैं। इसके बाद से ही छात्र संगठन कुलपति व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

छात्र संगठनों ने दी थी आंदोलन की चेतावनी

गबन के मामले में तीन मार्च को कुलपति, रजिस्टार औऱ वित्त नियंत्रक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई , लेकिन जब इस मामले में किसी भी तरह की गिरफ्तारी सामने नहीं आई तब एनएसयूआई और एबीवीपी ने आंदोलन की चेतावनी दी।

सीएम हाउस का किया था घेराव

एबीवीपी ने पहले तो भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिया इसके बाद पुलिस के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया। लेकिन जब इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई तब एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया।

सीएम यादव ने दिया था आश्वासन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं से इस मुद्दे पर मुलाकात की और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भोपाल पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों पर 30 हज़ार का इनाम घोषित किया इसके बाद आज आरजीपीवी के कुलपति सुनील कुमार को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply