अनोखा तीर, हरदा। रेलवे स्टेशन हरदा पर आदर्श मानव सेवा समिति हरदा द्वारा ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए निशुल्क जल वितरण सेवा की शुरुआत बुधवार को हुई। समाज सेविका उषा गोयल ने बताया कि बीते 20 सालों से यह जल वितरण का कार्य आदर्श मानव सेवा समिति द्वारा हरदा रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा है। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहन, रेलवे स्टेशन से स्टॉफ संजेश पूर्विया, श्रीमती मनीषा परते, आरके खरे, नटवर पटेल, नवनीत पटेल, भायरे जी, श्रीमती आभा अग्रवाल, सेलजा अग्रवाल, श्रीमती प्रीती गोयल, वर्षा गोयल, श्रीमती उषा गोयल, संजय गोयल, राजु गोयल, रामदिन मल्हारे, मुजाहिद अली, ललित धवले सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।







