Skip to content
Thursday, 5 November 2026
भोपाल

मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव बोले-बारिश से किसानों को हुए फसल नुकसान की भरपाई की जाएगी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-मध्‍य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए फसल नुकसान की भरपाई की जाएगी। यह कहना है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का।

मुख्यमंत्री ने समाचार एजेंसी पीटीआई से राज्य में असामयिक बारिश से फसल को हुए नुकसान पर कहा कि वे इस मामले को लेकर गंभीर हैं।

डॉ मोहन यादव ने कहा – मैंने हालात का संज्ञान लिया है और इस संबंध में राज्य के अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं।

उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को मदद के लिए प्रतिबद्ध है। हमने इस संबंध में चुनाव आयोग को लिखा है। मुआवजा देना होगा तो देंगे। मुख्‍यमंत्री के अनुसार किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जो भी कदम उठाने होंगे हम उठाएंगे।

179 Views
What do you think?

Leave a Reply