Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
खरगोन

भाजपा से पाटिल और कांग्रेस से पटेल के बीच होगा लोकसभा चुनाव में मुकाबला

2 min read
Text Size:

 

 

 

विकास पवार बड़वाह – विधानसभा चुनाव 2023 में अपना भाग्य आजमाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल को एक बार फिर उनकी पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है । वैसे तो श्री पटेल गुर्जर समाज से ताल्लुक रखते है जो पूर्व सांसद स्वर्गीय ताराचंद पटेल के भतीजे है ।जिन्हे विधानसभा चुनाव के दौरान भी समाज और बड़वाह विस क्षेत्र के मतदाताओ का काफी समर्थन मिला था ।लेकिन इस कश्मकश के चुनाव में करीब 5 हजार से अधिक वोटो से भाजपा प्रत्याशी सचिन बिरला के सामने उन्हे हार का मुंह देखना पड़ा था । जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने नरेंद्र पटेल को 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के सामने चुनाव लडने के लिए हरी झंडी दी है। हालाकी श्री पटेल को विस चुनाव में भी उनकी बहन आरती पटेल का सर्वाधिक सहयोग मिला था ।जिसके चलते ही भाजपा प्रत्याशी सचिन बिरला को अपनी जीत के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी थी ।लेकिन लाडली बहनाओ के समर्थन से श्री बिरला ने करीब 5 हजार वोट से जीत हासिल की थी ।

 

पाटिल और पटेल का होगा कड़ा मुकाबला —

 

आज देश ही नहीं विदेशों में भी पीएम नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बज रहा है ।जबकि भाजपा नेता ही नही उनके समर्थक भी इस बार पीएम मोदी के चार सौ पार के नारे को बुलंद कर रहे है। वही जिस तरह बड़वाह विस चुनाव में श्री बिरला को लाडली बहनाओ का भरपूर सहयोग मिला और उन्होंने जीत हासिल हुई। उसी तर्ज पर इस बार भी क्या लोकसभा चुनाव में श्री पाटिल को लाडली बहनों का समर्थन मिलेगा….? या विस चुनाव की तर्ज पर श्री पटेल महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लोकसभा का चुनाव लड़कर अपनी जीत सुनिश्चित करेंगे ।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply