Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
खरगोन

पागल श्वान ने प्रेमनगर में तीन लोगों को काटा, हालत गंभीर

1 min read
Text Size:

 अनोखा तीर खरगोन:-शहर से पांच किमी दूर प्रेमनगर में पागल श्वान ने तीन लोगों को बुरी तरह का काटा है। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को कोई घर के बाहर सोया था तो किसी का दरवाजा खुला था। इसी दौरान पागल श्वान ने लोगों के चेहरे और हाथ – पैर में काट लिया।

जानकारी के अनुसार आवारा श्‍वान ने घर के बाहर आंगन में सो रहे 70 वर्षीय गंगाराम गांगले को चेहरे पर काट लिया। इसके बाद श्वान ने 45 वर्षीय नानी डूडवे और 60 वर्षीय सरवन यादव को भी काटकर घायल कर दिया।

रात में ही जिला अस्‍पताल लाया गया

तीनों को रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। यहां घायलों का इलाज जारी है। खरगोन के जिला अस्पताल में हर माह 250 से ज्यादा मरीज आते हैं। पिछले दिनों नगर पालिका खरगोन ने श्वानों को पकड़ने के लिए अभियान भी चलाया था।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply