मिर्च के खेत में हो रही थी गांजे की खेती, चार लाख रुपये के 35 किलो पौधे जब्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर खंडवा:-अवैध शराब और गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में जावर पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने एक मिर्च के खेत के बीच लगे गांजे के पौधे जब्त किए। जहां से पुलिस को करीब 35 किलो गांजा हाथ लगा। जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर मौके से गिरफ्तार किया।

जावर टीआई जीपी वर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित भावसिंग पुत्र गेंदालाल निवासी ग्राम कल्दा फालिया केसुन ने अपने खेत में मिर्च के बीच में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। थाना प्रभारी तत्काल टीम गठित कर आरोपित के खेत पहुंचे। यहां खेत में सर्चिंग शुरू की गई। मिर्ची के पौधों के बीच लगे हुए हरे पत्तीदार, कलीदार पौधे दिखाई दिए। इसे उखाड़ कर कर जांच की तो यह गांजे का प्रतीत हुआ।

34 किलो 950 ग्राम पौधे का वजन

पुलिस टीम ने पूरे खेत की सर्चिंग की। जिसमें छोटे-बड़े कुल 75 नग गांजे के पौधे टीम ने निकाले। जिनका वजन 34 किलो 950 ग्राम कीमती 4 लाख 19 हजार 400 रुपये जब्‍त कर आरोपित भावसिंह के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर थाने लेकर लाए।

Views Today: 2

Total Views: 228

Leave a Reply

error: Content is protected !!