यह बात गलत है  

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 11 अंतर्गत आने वाली मार्ग है। जो कि आधा दर्जन वार्डो को मुख्य बाजार से सीधा जोड़ता है। मगर उसका हाल सबके सामने है। यहां नाली चोक हो जाने की वजह से आए दिन गंदा पानी सड़क पर फैलता है, जो स्थानीय रहवासियों के साथ साथ यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी में तब्दील हो जाता है। खासकर तीज-त्यौहार पर लोगों को दिक्कते होती हैं। मिली जानकारी के अनुसार मकान निर्माण के चलते मटेरियल अथवा अन्य मलबे के कारण यह अव्यवस्था फैलती है। वहीं वाहनों के आते-जाते वक्त गंदे पानी के छींटे अलग उड़ते हें। वहीं दूसरी ओर इस समस्या को लेकर ना तो संबंधित लोगों को सुध है और ना ही सफाईकर्मियों की तत्परता देखने को मिलती है। जिसके चलते वार्ड में अव्यवस्था का आलम विद्यमान है। यही कारण है कि लोग दो टूक कह देते हैं, कि यह बात गलत है।

142 Views

Leave a Reply