Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

राज्य मंत्री श्री लोधी ने नोहटा महादेव महोत्सव को संस्कृति विभाग के कैलेण्डर में शामिल करने की घोषणा की

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नोहटा में नोहलेश्वर महादेव महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा यह प्रसन्नता का विषय है कि संस्कृति विभाग द्वारा यह महोत्सव पुन: शुरू किया गया है। आने वाले समय में यह कार्यक्रम और भी दिव्य और भव्य होगा। संस्कृति राज्य मंत्री ने नोहटा महादेव महोत्सव को संस्कृति विभाग के कैलेंडर में जोड़ने एवं हर साल कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। संस्कृति राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा यह अभी शुरुआत है, अगले सत्र में इस कार्यक्रम को और भव्यता प्रदान की जाएगी। संस्कृति मंत्री ने नन्हें सिंह द्वारा लिखित “मेरा बचपन-मेरा गाँव” और “लहजें बदल रहें हैं” पुस्तकों का विमोचन किया।

महोत्सव में बधाई लोक नृत्य उमेश कुमार नामदेव, बुंदेली गायन सुश्री उर्मिला पांडे तथा महादेव लीला नाट्य प्रस्तुति प्रतिष्ठित कलाकारों द्वारा दी गई। महादेव लीला नाटय का आलेख भगवती लाल राजपुरोहित-उज्जैन द्वारा किया गया है। महादेव लीला नृत्य-नाट्य में कलाकारों ने त्रिपुरासुर वध, समुद्र मंथन, शिव विवाह, गंगा अवतरण दृश्यों को पिरोया। साथ ही स्थानीय कलाकारों और अनहत कला केन्द्र के कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

वेयर हाउस लॉजिस्टिक्स एवं कॉरपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष राहुल सिंह लोधी, सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

174 Views
What do you think?

Leave a Reply