11 साल की बालिका को दूर के रिश्‍तेदार ने तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, लोगों ने पीटा, गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर शहडोल। शहडोल जिला मुख्यालय की शिवम कॉलोनी में एक 11 साल की बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंकने की घटना सामने आई है। बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के आरोपित को पड़ोसियों ने पीटा और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय युवक अपने रिश्तेदारी में शहडोल शिवम कॉलोनी में आया हुआ था। जहां उसने इस बच्ची को तीसरी मंजिल से फेंका है। गंभीर अवस्था में नाबालिग को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज शहडोल में भर्ती कराया गया है। जहां बच्ची जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है ।

हालांकि अभी तक बच्ची को छत से फेंकने के कारणों का पता नही लग सका है। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना शनिवार की शाम की है।

शहडोल जिले की शिवम कालोनी में एक नाबालिग बच्ची को उसके घर आए दूर के रिश्ते के भाई ने छत से नीचे फेंक दिया। यह तो गनीमत थी कि मासूम छत से गिरकर मुनगा के पेड़ की डालियों में टकराते हुए नीचे गिरी, जिसके कारण उसे चोटें तो बहुत आईं, लेकिन जिंदगी बच गई। गंभीर अवस्था में नाबालिग को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज शहडोल में भर्ती कराया गया है।
युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हालांकि अभी तक बच्ची को छत से फेंकने के कारणों का पता नही लग सका है। घटना स्थल का निरीक्षण करने एडीजी डीसी सागर अपनी टीम के साथ पहुंचे।
बताया जा रहा है कि आरोपित युवक दो दिन पहले बाहर से इस घर में आया था। वह उसी घर में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि बच्ची के बयान के बाद ही सारी जानकारी सामने आएगी। फिलहाल आरोपी युवक हिरासत में है।
221 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!