Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

अबकी बार 400 पार…

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी बैतूल-हरदा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। आज लोकसभा चुनाव की दृष्टि से हरदा विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री कमल पटेल, सांसद डीडी उईके, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया द्वारा किया गया। इस अवसर सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युगदृष्टा है। मोदी जी अवतारिक रूप से उनके कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य सम्पन्न हुए है। भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए मोदी जी ने धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। हम सबकी आस्था के केन्द्र भगवान श्रीराम जी की जन्म भूमि पर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण उनके ही प्रयासो का फल है। उन्होने जो लक्ष्य अबकी बार 400 पार का लिया है, वह हम सबको परिश्रम की परिकाष्ठा करते हुए प्राप्त करना है। हमे लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जी जान से जुटना है। सांसद डीडी उईके ने कहा कि केन्द्र में जब से मोदी सरकार बनी है, देश में तेज गति से निरंतर विकास हो रहा है। हमें भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए तीसरी बार मोदी सरकार बने इसलिए प्राण प्रण से जुड़ जाना है। हम सब मिलकर मोदी के विजन ‘विकसित भारत’ के लिए कार्य करना है। लोकसभा चुनाव में कमल के फूल की विजय हो, यह हमारा संकल्प है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने कार्यकर्ताओ, पदाधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि सभी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। हम मतदान केन्द्र पर लोकसभा चुनाव की तैयारी करें और केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी हम जन जन तक पहुंचाए, यह हमारी जबाबदारी है। विजय सुनिश्चित है हमें प्रयास करना है। संचालन महामंत्री एवं विधानसभा संयोजक देवीसिंह सांखला ने किया। इस अवसर पर मनोहरलाल राठौर, सिद्धार्थ पचौरी, प्रदीप पटेल, दर्शनसिंह गहलोद, जगदीश सोलंकी, अशोक जैन, डॉ.श्रीरंग मुजुमदार, मनोहरलाल शर्मा, संतोष कलम, विजय पटेल, गयाप्रसाद पाण्डे, राजू कमेड़िया, अनिता अग्रवाल, मनीष निषोद, राजेश गोदारा, विजय जेवल्या, ओमप्रकाश चौहान, सूरज विश्नोई, लोकेश रॉव मराठा, नितेश बादर, ललित पटेल, कमलेश सेजकर, दुर्गेश राठौर, महेन्द्र राय, अशोक गुर्जर, श्रीमती पूजा शर्मा, रीना प्रजापति, ओमवती उईके, सुरेश साकले, लखन मंडराई, अजय शर्मा सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply