घर-घर जाकर किया ईकेवायसी का कार्य

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा समग्र आईडी का आधार से ईकेवायसी का कार्य डोर-टू-डोर किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्र हरदा के समस्त नागरिकों का समग्र पोर्टल पर समग्र आईडी का आधार से ईकेवाससी का कार्य शहरी क्षेत्र के समस्त वार्डों में जाकर कराया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने बताया कि शासन के निर्देश के परिपालन में हमारे द्वारा शहरी क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में दल गठित कर वीएलई एवं नपा कर्मचारी नियुक्त कर समस्त नागरिकों की समग्र आईडी क ा आधार से ईकेवायसी का कार्य 15 मार्च तक कराया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी समग्र आईडी का ईकेवायसी का कार्य करने हेतु आधार एवं मोबाईल नंबर कर्मचारियों को उपलब्ध कराकर अपनी ईकेवायसी का कार्य पूर्ण करा लें। जिससे शासन की योजनाओं में किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े।

111 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!