अनोखा तीर, खंडवा। प्रियंका चौहान जो की खंडवा की रहने वाली है और किशोर दा की इस नगरी में उनका जन्म हुआ, वहीं वर्तमान में प्रियंका इंदौर की बेस्ट सिंगर के रूप में मध्यप्रदेश समेत देश भर में अपनी विशेष पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं। ८ मार्च विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में दैनिक अनोखा तीर ने क्षेत्रीय प्रतिभा की मेहनत एवं उन्नति पर प्रकाश डाला हैं। इस संबंध में समाजसेवी सुनील जैन से चर्चा दौरान यह बात सामने आई कि प्रियंका को बचपन से ही संगीत के प्रति गहरा लगाव रहा हैं साथ ही गायकी के क्षेत्र में प्रियंका की रुचि सराहनीय रही। प्रियंका ने मशहूर गीतकार किशोर दा को आदर्श तथा गुरु मानकर संगीत के क्षेत्र में कदम रखा था। साथ ही संगीत कला का गहन अध्ययन भी किया। प्रियंका चौहान ने सुरेश वाडेकर मुंबई से संगीत के गुर सीखे, वही कुमार गंधर्व से संगीत की बारीकियों को समझा। जिसके फलस्वरूप आज प्रियंका अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई है। साथ ही एक म्यूजिकल ग्रुप की स्थापना भी की है, जो देश के विभिन्न प्रदेशों में अपनी कला का जलवा बिखेरता है। महिला दिवस पर प्रियंका चौहान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस कामयाबी के पीछे गुरू तथा माता-पिता का भरपूर सहयोग मिला है। जिन्होंने संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रोत्साहित करते रहे।


