यह बात गलत है

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 8 स्थित जर्जर हाल में सार्वजनिक शौचायल का दृश्य है। जो अनउपयोगी होने के साथ साथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। ऐसी स्थिति यह केवल शोपीस बनकर खड़ा है। यहां लगे पाइप नदारद है, वहीं अंदर की दीवारे भी धराशायी हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर स्थानीय रहवासी इसके टूटने की राह देख रहा है, ताकि गली के वातावरण में सुधार आ सके। इस संबंध में वार्डवासियों का कहना है कि पार्षद की अनुशंसा पर नपा ने इसे डिस्मेंटल करने का निर्णय लिया है। इसकी मुख्य वजह यह कि शहर पहले ही ओडीएफ घोषित हो चुका है। दूसरा यह कि घरोंघर शौचायल के बाद इसकी उपयोगिता मानो खत्म हो चुकी है। इन सबके बीच नपा की संबंधित शाखा जमीनी स्तर पर कार्रवाई करने नही पहुंचा है। दूसरी तरफ लोगों ने कार्रवाई टलने की दशा में अतिक्रमण फैलने की आशंका जताई है। वहीं आते-जाते लोग भी कहना नही चूक रहे, कि यह बात गलत है।

Views Today: 2

Total Views: 318

Leave a Reply

error: Content is protected !!