Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन के ‘प्राईड ऑफ उज्जैन सम्मान’ से सम्मानित

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उज्जैन प्रवास के दौरान इस्कॉन द्वारा प्राईड आफ उज्जैन सम्मान से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस्कॉन की स्थापना की 18वी वर्षगांठ थी। मुख्यमंत्री ने इस्कॉन के भक्तिचारू महाराज की समाधि को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मन्दिर पहुंचकर राधा मदनमोहन के दर्शन किये और आरती की। । उन्होने इस्कॉन मन्दिर में प्रारम्भ किये गये निरामिश व सात्विक भोजन के उपहार गृह ‘गोविंदम फूड्स’ का शुभारम्भ किया ।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ.मोहन यादव का इस्कॉन मन्दिर की ओर से अभिनन्दन किया गया। उन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्हें भक्तिचारू महाराज का पुण्य स्मरण हो रहा है। आध्यात्मिक आनन्द की अनुभूति भी हो रही है। भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपादजी ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भगवान श्रीकृष्ण और कृष्ण भावनामृत का प्रचार किया। यह अत्यन्त गौरव का विषय है कि इस्कॉन के माध्यम से कई देशों में भगवान श्रीकृष्ण, उनकी लीलाएं तथा उनके जीवन प्रसंगों तथा श्रीमदभगवद गीता का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ है।

डा यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन में शिक्षा ग्रहण की थी। उनके जीवन के कई प्रसंग अत्यन्त प्रेरणादायी हैं। मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मन्दिर के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी को शुभकामनाएं दी।

इस्कॉन मन्दिर के वासुघोष प्रभु, श्री उदयानंद प्रभु, इस्कॉन उज्जैन के भक्तिप्रेम स्वामी महाराज, भक्तिआश्रय वैष्णव महाराज, बालयोगी उमेशनाथजी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, सर्वश्री रूप पमनानी, श्याम बंसल, संजय अग्रवाल, राज वर्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply