Skip to content
Monday, 2 November 2026
हरदा

२४ से अखंड राम नाम संकीर्तन ….

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर दूर स्थित मेलघाट इन दिनों आकर्षण का मुख्य केन्द्र बना हुआ है। तीन नदियां अजनाल, सुकनी और टिमरनी नदी के इस संगम स्थल पर प्राचीन शंकर मंदिर है। जिसे राजघाट के नाम से भी जाना जाता है। यहां भव्य मंदिर के अलावा साधकों के लिये साधना स्थल भी तैयार किया गया है। इसके अलावा मंदिर परिसर में फलदार एवं छायादार वृक्षों से स्थान की रौनक बढ़ रही है। इसी क्रम में मेलघाट स्थित शंकर मंदिर में पूरे एक महिने का धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहा है। इसको लेकर मंदिर से जुड़े भक्त तैयारियों में जुटे हैं। यहां आगामी 24 फरवरी से 9 ब्राह्मणों द्वारा अखंड राम नाम संकीर्तन किया जाएगा। जिसका अगले महिने 23 मार्च को समापन होगा। इस बीच हर रोज मंदिर में रामचरितमानस के श्लोक गूजेंगे। आयोजन के संबंध में पूनम पंवार ने बताया कि एक माह चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान दौरान सभी 9 ब्राह्मण समेत अन्य अतिथियों के ठहरने से लेकर सभी व्यवस्थाओं को मूर्तरूप दिया जा चुका है। उन्होंनें धर्मप्रेमियों से इस आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करने की बात कही है।

312 Views
What do you think?

Leave a Reply