आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के अन्नापुरा चौराहें का दृश्य है। जहां महिने या दो महिने से नही बल्कि कई सालों से यही हाल है। हर बार यहां बड़ा गड्ढा खोदा जाता है और सुधार कर उसे वापस मिट्टी से बंद कर देते हैं। लेकिन इस जगह पर पानी व्यर्थ बहना अब तक बंद नही हुआ है, जो सथानीय रहवासियों के अलावा राहगिर तथा नपाकर्मी खुद इससे अचंभित हैं। इस बारे में आस-पडेास केदुकानदारों का कहना है कि चौराहें पर लंबे समय से गड्ढा है। इसका मुख्य कारण हर कभी लीकेग की समस्या सामने आ जाती है। इसके बाद खुदाई कर सुधार कार्य भी करते हैं। किंतु समस्या का स्थायी समाधान नही हो रहा है। जबकि आने वाले दिनों में यहां सड़क का काम होनेकी बात सुनी है। ऐसी स्थिति में ये समस्या फिर सिर उठाएगी। इसलिये जरूरी है कि इसका पुख्ता इंतजाम किया जाएं। बता दें कि प्रताप टॉकीज से खेड़ीपुरा मस्जिद को जोड़ने वाला ये मार्ग दो-तीन जगह पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। इतने समय से यह सबकुछ देखकर लोग कह ही देते हैं, कि यह बात है।

