Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
बैतूल

आदिवासी युवक को बेल्ट से पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। आदिवासी युवक को निर्वस्त्र कर छत से उल्टा लटकाकर डंडे और बेल्ट से पीटने वाले मामले में चौथा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस को चकमा देकर भाग रहे आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ा गया। इसी आरोपी ने पीड़ित युवक को बेल्ट और डंडे से पीटा था। इस हाईप्रोफाइल मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीम का गठन किया गया था। कोतवाली टीआई देवकरण डहेरिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी रिंकेश चौहान भागने की फिराक में था। जिसको लेकर पुलिस ने खेड़ी रोड पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि आदिवासी युवक की पिटाई का जो वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में निर्वस्त्र आदिवासी युवक को बेल्ट से पीटने वाला यही रिंकेश चौहान था। पीड़ित ने भी पुलिस को बताया था कि गांव से अपनी मोटर साइकिल पर रिंकेश बैतूल लाया था और आजाद वार्ड में एक कमरे में बंद कर उसके साथ पिटाई की गई थी। इस मामले में एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है। जिसकी पीड़ित से शिनाख्त करवाई जाएगी। 15 नवम्बर 2023 को घटित इस घटना का वीडियो तीन माह बाद 13 फरवरी को वायरल हुआ था। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 13 धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले आरोपी सोहेल कपूर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुख्य आरोपी चेंट उर्फ सोहराब को भोपाल से गिरफ्तार किया गया था। तीसरे आरोपी तब्बू उर्फ त्रिलोक मासोदकर को बैतूल से गिरफ्तार किया गया था। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। इनमें से एक आरोपी चेंट उर्फ सोहराब के खिलाफ रासुका की कार्यवाही करते हुए उसे सेंट्रल जेल भोपाल शिफ्ट किया गया है।

250 Views
What do you think?

Leave a Reply