अनोखा तीर, हंडिया। हंडिया पुलिस थाना क्षेत्र के भमौरी में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अनिलसिंह गुर्जर ने बताया कि भमौरी का आरोपी युवक जयसिंह गोंड ने बुरी नियत से महिला के साथ छेड़छाड़ की, जब महिला ने उसका विरोध किया तो उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी तथा कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस को की शिकायत में महिला ने बताया कि जैसे तैसे गांव के लोगों ने आरोपी से मुझे छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी जयसिंह गौड़ के खिलाफ धारा 354, 354 (ख) 294, 323, 506 का मामला पंजीवद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
Views Today: 2
Total Views: 298

