इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए…

 

अनोखा तीर, टिमरनी। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से इंस्पायर मानक अवार्ड प्रतियोगिता में हरदा जिले से नॉलेज पब्लिक स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा पुन्या टेम्भूर्णिकर का चयन हुआ है। विद्यालय के बच्चों के विज्ञान के प्रति रुचि व नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य को हमेशा प्रोत्साहित करता रहा है। इस वैज्ञानिक प्रतियोगिता में जिले के 21 विद्यालयों में से नॉलेज पब्लिक स्कूल की छात्रा पुन्या ने सामान्य श्रेणी में चयनित होकर विद्यालय एवं नगर का नाम गौरवांवित किया है। विद्यालय के प्रबंधक, प्राचार्य, उपप्राचार्य एवं शिक्षक ने छात्रा पुन्या की इस उपलब्धि की सराहना की एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीष दिया।

254 Views

Leave a Reply