संदिग्ध अवस्था में मिला बुजुर्ग का शव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जत्रा पड़ाव में रविवार को एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक जत्रा पड़ाव में रहने वाले शेख निसार उम्र करीब 70 साल जो कि बिजली सुधारने का काम करते थे। शनिवार शाम को मानपुरा मोहल्ले में किसी ड्राइवर के यहां बिजली सुधारने गए हुए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। घर वालों ने उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन पूरी रात वो नहीं मिले। रविवार सुबह देखा तो उनका शव मोहल्ले की ही एक व्यक्ति की छत पर मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बुजुर्ग के परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल करंट लगने से मौत की बात सामने आई है, लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 190

Leave a Reply

error: Content is protected !!