स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर दस्तक देकर बच्चों को पिलाई जा रही विटामिन ’ए’ की खुराक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर खंडवा :-दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 30 जनवरी से 28 फरवरी 2024 तक चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि जिले के सभी गांव व शहरी क्षेत्र में चल रहे दस्तक अभियान के दौरान 9 माह से 5 वर्ष के समस्त बच्चों को विटामिन ए की खुराक आंगनवाड़ी केन्द्र पर पिलाई जा रही है। साथ ही छूटे हुए बच्चों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर दवाई पिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 6 माह से 5 वर्ष तक के चिन्हित एनिमिक बच्चों की डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से खून की जांच की जा रही है। जॉच के दौरान एनीमिक बच्चों को ब्लड चढ़ाने के लिये जिला स्तर पर रेफर किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य कायकर्ता व आशा कार्यकर्ता द्वारा बच्चों के माता-पिता का स्वास्थ्य के प्रति समझाईश दी जा रही है। अभियान में 28 फरवरी तक शत प्रतिशत बच्चों को विटामिन ’ए’ की खुराक पिलाई जायेगी।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!