Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल

विद्युत मण्डल पेंशनर्स की समस्याओं पर लेंगे सकारात्मक निर्णय : ऊर्जा मंत्री

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि विद्युत मण्डल पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार कर सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक में यह बात कही।

श्री तोमर ने कहा कि आपके द्वारा दिये गये ज्ञापन के एक-एक बिन्दु पर चर्चा कर यथोचित निर्णय लिया जायेगा। पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि महंगाई राहत के लिये छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सहमति की अनिवार्यता को खत्म किया जाये। तीस जून को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक अतिरिक्त वेतन वृद्धि दी जाये। एक तारीख को पेंशन मिलना सुनिश्चित किया जाये। हर 3 महीने में विद्युत वितरण कम्पनियों के एमडी के साथ पेंशनर की बैठक आयोजित की जाये। स्वास्थ समूह बीमा योजना लागू की जाये। बैठक में सचिव ऊर्जा श्री रघुराज राजेन्द्रन एवं पेंशन एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply