Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

कौशल विकास राज्य मंत्री श्री टेटवाल ने ग्राम कड़लावद में सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ

1 min read
Text Size:

अनोखं तीर भोपाल:-कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कड़लावद में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी और अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने रात्रि विश्राम भी कड़लावद में किया।

श्री टेटवाल ने ग्राम कड़लावद में सुबह उठकर ग्रामीणों के साथ सफाई अभियान चलाया। स्व-सहायता समूहों की बहनों के साथ बैठक कर उन्हें विभिन्न रोजगार मूलक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इनका लाभ उठाएँ। श्री टेटवाल ने मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गाँव से विलुप्त हो चुकी विभिन्न कलाओं एवं तकनीकों को पुर्नजीवित करने की जरूरत है। इस बारे में विभाग की ओर से हर संभव मदद की जायेगी। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply