Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

शराब ठेकेदारों एवं आबकारी अधिकारियों की बैठक आयोजित

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-आज दिनांक 10.02. 2024 को शाम 04:00 बजे उपायुक्त आबकारी, ग्वालियर संभाग, यशवंत धनोरा जी की उपस्थिति में मुरैना जिले के सभी वर्तमान शराब ठेकेदारों एवं आबकारी अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में श्री धनोरा साहब द्वारा शराब व्यवसाईयों को शासन द्वारा नई नीति में ड्यूटी में की गई 06प्रतिशत वृद्धि एवं एमएसपी और एमआरपी के बीच में पांच प्रतिशत की वृद्धि से शराब व्यापार में होने वाले, लाभ से लाइसेंसिओं को अवगत कराया गया तथा नवीन आबकारी नीति के अन्य ऐसे बिंदुओं से भी अवगत कराया गया, जिससे जिले के छोटे- ठेकेदार, शराब व्यवसाय से बाहर हो सकते हैं। उपस्थित सभी ठेकेदारों ने नवीन आबकारी नीति में सहमति व्यक्त की तथा समूहों के नवीनीकरण कराने की सहमति दी गयी।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply