Skip to content
Friday, 30 October 2026
सीहोर

शिवराज ने सीहोर के चिंतामन गणेश मंदिर परिसर में लगाई झाड़ू, बोले- पार्टी जो काम मुझे देगी वही मेरी भूमिका रहेगी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर सीहोर:-बुधवार दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने चिंतामणि श्री गणेश की विधान से पूजा अर्चना की और देश और प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना करते हुए मंदिर परिसर में साफ सफाई की। उन्होंने परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमारा रोम रोम पुलकित है पहले जो राम पथ गमन शुरू हुआ था का काम शुरू हुआ था वह काम अब लगातार मोहन जी और उनकी सरकार आगे बढ़ा रही है भारतीय जनता पार्टी जो काम मुझे देगी वही मेरी भूमिका रहेगी।

देश और संस्कृति के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन

22 जनवरी हमारे देश और संस्कृति के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विधि विधान से राम लला की प्राण प्रतिष्ठा दिव्य ओर भव्य मंदिर में करेंगे। राम तो हर जगह हैं सृष्टि के कण कण में विराजमान हैं। हर एक मंदिर भगवान का मंदिर है इसलिए प्रधानमंत्री ने आव्हान किया कि हर मंदिर स्वच्छ होना चाहिए। मंदिरों की सफाई इस अवसर पर करें। हम देख रहे हैं कि लाखों लोग आज मंदिर परिसर स्वच्छ करने मंदिर पहुँच रहे हैं।

हमारे रोम रोम में राम

स्वच्छता ओर सफाई के काम मे लगे हुए हैं भगवान के मंदिर स्वच्छ होने चाहिए यह जबाबदारी हम सब लोगों की है। हम भगवान की पूजा तो करते हैं लेकिन कई जगह मंदिर और परिसर इतने स्वच्छ नही होते जहा स्वच्छता होती है वही तो भगवान होते हैं। हम लोग धन्य हैं जो इस अभियान में भाग ले पाए। राम हमारे रोम रोम में बसे हैं इसलिए हम इंतजार कर रहे हैं जब राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या जाने की बात पर उन्होंने कहा कि मैं ओरछा जाऊंगा अयोध्या में बहुत वीआईपी रहेंगें। हर एक का वहा जाना सम्भव नही हैं लेकिन बाद में अयोध्या जरूर जाऊंगा।

इसलिए प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में मेरी अपील है की राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सियाराम मैं जब जग जानी इसलिए हम ऐसी क्यों बात करें इसमें तो सभी को भाग लेना चाहिए कांग्रेस और अन्य दलों के मित्रों से जो अयोध्या नहीं जा रहे हैं निमंत्रण के बावजूद भी। उनसे मेरा आग्रह है जरूर पधारे हम सब का परम सौभाग्य है, क्योंकि राम स्वयं विराजित होने वाले हैं।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply