अनोखा तीर:-स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बढ़ती ठंड, कोहरे और शीतलहर के चलते देश के कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश समेत पंजाब, चंड़ीगढ़, हरियाणा और बिहार में कक्षा 8वीं की छुट्टियां फिर बढ़ाई गई है। इस संंबंध में जिला शिक्षा अधिकारी और डीएम ने आदेश जारी कर दिए है।
जानिए यूपी के इन जिलों में बढ़ी छुट्टियां
- आगरा में कक्षा 1 से 5 तक के स्कूली छात्रों की छुट्टियां 20 जनवरी तक बढ़ा दी गई है, वही गुरु गोविंद सिंह जयंती के चलते आज अवकाश है, ऐसे में अब 6वीं से 8वीं और 12वीं तक के स्कूल 18 जनवरी से दोपहर 11:00 से 3:30 तक संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी भानूचंद्र गोस्वामी ने निर्देश जारी कर दिए है। वही जूनियर बेसिक (प्राइमरी) की 22 तक छुट्टी है उन्हें 23 जनवरी को स्कूल जाना है।
- लखनऊ जिला प्रशासन ने भी आठवीं क्लास तक के स्कूलों की छुट्टियों को 18 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है, अब 19 से स्कूल खुलेंगे। इसके अलावा स्कूलों का रिपोर्टिंग टाइम भी बदला गया है।नौवीं से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों की समय अवधि सुबह 10 से तीन बजे तक जारी करने के आदेश दिया। कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास चलाने का आग्रह किया गया है। जिन स्कूलों में क्लासेज चल रहे हैं उन्हें सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोला जाए।शिक्षक आदि स्कूल आयेंगे और प्रशासनिक कार्य करेंगे।
- मेरठ में भी बेसिक शिक्षा के सचिव निर्देश पर जिलाधिकारी ने 8वीं तक के स्कूलों का भी अवकाश बढ़ा दिया है। आज 17 को गुरु गोविंद सिंह जयंती का पूर्व घोषित अवकाश है। अब ये स्कूल 18 जनवरी को खुलेंगे। वहीं 20 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय बंद रहेंगे। हालांकि शिक्षकों को स्कूल में जाना होगा।
- इसके अलावा गुरु गोविंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में आज 17 जनवरी को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी और इससे जुड़े सभी कॉलेजों में अवकाश रहेगा। कुलपति प्रो. केपी सिंह के आदेश पर रजिस्ट्रार ने लिखित में अवकाश जारी किया है।
हरियाणा, पंजाब, बिहार और चंडीगढ़ में भी स्कूल बंद
- हरियाणा सरकार ने कक्षा 3 तक के सभी छात्रों के लिए 18 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। इससे पहले सरकार ने 1 से 15 जनवरी 2024 तक सर्दी की छुट्टियां घोषित की थीं। चंडीगढ़ जिला प्रशासन ने भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए 20 जनवरी तक सभी प्राथमिक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, जिले में 8वीं तक के सभी स्कूलों में 20 जनवरी तक छुट्टी रहेगी।
- पंजाब में कक्षा पांच तक के सभी स्कूल 21 जनवरी तक बंद रहेंगे। सभी मीडिल, हाई और सीनियर सैकेंडरी स्कूल (सरकारी/एडिड/मानता प्राप्त और निजी) रेगुलर सुबह 10 से 3 बजे तक लगेंगे। डबल शिफ्ट वाले सभी स्कूलों का समय सुबह 9 से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। डबल शिफ्ट वाला कोई स्कूल 4:00 बजे के बाद नहीं खुलेगा। ये आदेश तुरन्त प्रभाव से 21 जनवरी तक लागू रहेंगे।
- बिहार की राजधानी पटना में ठंड को देखते हुए कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। ये आदेश जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने जारी किया है। आदेश के मुताबिक, सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए 20 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, रोहतास जिले में भी डीएम नवीन कुमार ने प्राइमरी-मिडिल स्कूल 19 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।
- सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिले में भी डीएम ने छुट्टी की अवधि 20 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी है। इस छुट्टी का लाभ सिर्फ कक्षा आठ तक के बच्चों को मिलेगा। कक्षा नौ और उसके ऊपर के बच्चों को इस छुट्टी से मुक्त रखा गया है, कक्षा नौ से ऊपर के कक्षाओं का संचालन सुबह नौ बजे से 3:30 बजे तक रहेगा।
- शिवहर जिले में भी डीएम ने 18 जनवरी तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए है, यह निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा। सुबह 10 बजे से 4 बजे तक होगा। शिवहर डीएम ने सभी एसडीओ, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष और सीडीपीओ को आदेश का पालन दृढ़ता पूर्वक कराने का निर्देश दिया है।
- शेखपुरा, सुपौल, आरा, मधुबनी, औरंगाबाद, बेतिया, मोतिहारी में 18 जनवरी तक, मुंगेर, गोपालगंज, जहानाबाद, समस्तीपुर, किशनगंज में 20 जनवरी तक, गया जिला में 19 जनवरी तक, दरभंगा में 21 जनवरी तक कक्षा आठ के बच्चों का पठन-पाठन स्थगित कर दिया गया है।
Views Today: 2
Total Views: 10