आदतन अपराधी से चाइना डोर जब्त करने के लिए पुलिस ने अपनाया ये तरीका

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर देवास। मकर संक्रांति के दिन व उससे पहले शहर सहित अंचल में चाइना डोर की चपेट में आकर कई लोग घायल हुए, कई को टांके लगाने पड़े। इसे देखते हुए पुलिस द्वारा चाइना डोर जब्ती के लिए अभियान चलाया गया।

कर्मदीप चौराहे के समीप से पकड़ा

सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार रात को कर्मदीप चौराहे के समीप से एक युवक को चाइना डोर बेचते हुए पकड़ा। इसके लिए पुलिसकर्मी ने यूनिफार्म की जगह सामान्य कपड़े पहने और ग्राहक बनकर पहुंचा। दुकानदार धर्मेन्द्र लोधी निवासी नेहरूनगर ने जैसे ही गट्टे मे से चाइना डोर बेचने के लिए निकाली, पुलिस ने पकड़ लिया।

टीआई अजय चानना ने बताया आरोपित पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ पहले से भी कई केस दर्ज हैं, आदतन अपराधी होने से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

आरोपित को पकड़ने में एसआई अरुण पिपल्दे, प्रधानारक्षक हेमेन्द्र पटेल, घनश्याम अर्जने, आरक्षक गौरव पिरोनिया, अजय जाट, अरुण चावड़ा, गोपाल ठाकुर, शुभम कश्यप की टीम शामिल रही।

Views Today: 2

Total Views: 74

Leave a Reply

error: Content is protected !!