मध्य प्रदेश

इंदौर मंडी में नए गेहूं की आवक, मुहूर्त में 12 हजार के ऊपर बिका

मसूर का उत्पादन रिकार्ड होने के आसार। भारत विश्व में मसूर दाल का सबसे बड़ा उत्पादक बनने की राह पर है।

अनोखा तीर इंदौर:-संयोगितागंज (छावनी) अनाज मंडी में मंगलवार को नए गेहूं की आवक का श्रीगणेश हुआ। कमलापुर (देवास) से किसान गजेंद्र पटेल नया लोकवन क्वालिटी का गेहूं लेकर पहुंचे। मंडी में किसान का स्वागत कर नई उपज की नीलामी की प्रक्रिया विधि विधान से की गई। नीलामी सात हजार से शुरू हुई। आखिर में 12 हजार 31 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर किसान से गेहूं जेएमसी एग्रो ने खरीदा। मुहूर्त में ऊंचे दाम मिलने से किसान खुश है। उम्मीद की जा रही है कि इस सीजन में गेहूं के दाम ऊपर ही बने रहेंगे। पुराने गेहूं में कामकाज सामान्य रहा। मिल क्वालिटी और मालवराज गेहूं 2700-2725 लोकवन 3100 रुपये तक बिका।

केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व में मसूर दाल का सबसे बड़ा उत्पादक बनने की राह पर है। फसल वर्ष 2023-24 में मसूर का उत्पादन बढ़कर करीब 16 लाख टन होने का अनुमान है। अनुमान सही साबित होता है तो 2023-24 में भारत का मसूर उत्पादन 2017-18 के बाद सर्वाधिक होगा। वर्ष 2017-18 में मसूर का घरेलू उत्पादन करीब 16.2 लाख टन था।
मसूर का समर्थन मूल्य 5100 रुपये से बढ़ाकर 2024-25 (विपणन वर्ष) के लिए 6425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया। इससे किसानों की रुचि मसूर की खेती में फिर से बढ़ गई है। अभी मसूर का मार्केट मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य के आसपास है। हालांकि कुछ महीने पहले मसूर का मूल्य 7500-8000 रुपये प्रति क्विंटल बिकी थी। इससे भी किसान मसूर की फसल लगाने के लिए प्रेरित हुए। 12 जनवरी 2024 तक मसूर की फसल 19.45 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगाई गई थी।
सूत्रों के अनुसार कनाडा ने शुरुआती दौर में करीब 16.7 लाख टन उत्पादन का अनुमान जताया था। लिहाजा कनाडा ने भारत से अधिक उत्पादन का अनुमान जताया था लेकिन बाद में कनाडा ने अनुमान 30 प्रतिशत घटा दिया था। इससे भारत पहले स्थान पर आ गया। वैश्विक बाजार में ऑस्ट्रेलिया भी प्रमुख उत्पादक देश है। वर्ष 2023-24 में आस्ट्रेलिया का मसूर उत्पादन 14 लाख टन होने का अनुमान है।
कनाडा से हाल में राजनयिक विवाद के दौरान भारत के लिए मसूर प्रमुख दाल बनकर उभरी। इंदौर में मसूर के दाम इस समय 6100 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास चल रहे है, वहीं चने कांटे में लेवाली कुछ सुस्त होने के कारण भाव में आंशिक गिरावट रही। चना कांटा घटकर 5800 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। अन्य दाल-दलहन में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं देख गया। कंटेनर में डालर चना बढ़कर 40/42 16500, 42/44 16200, 44/46 16000, 58/60 14100, 60/62 14000, 62/64 13900 रु. क्विंटल पर पहुंच गया।

दलहन के भाव: चना कांटा 5800 विशाल 5660 डंकी 5250-5400 मसूर 6100 तुअर महाराष्ट्र सफेद 9000-9300 कर्नाटक 9300-9700 निमाड़ी तुअर 8500-9000 मूंग 8600-8800 बारिश का मूंग नया 9000-9600 एवरेज 7000-8000 उड़द बेस्ट 8200-8700 मीडियम 7000-7700 हलका उड़द 3000-5000 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम: चना दाल 7400-7500 मीडियम 7600-7700 बेस्ट 7800-7900 मसूर दाल 7400-7500 बेस्ट 7600-7700 मूंग दाल 10200-10300 बेस्ट 10400-10500 मूंग मोगर 10700-10800 बेस्ट 10900-11000 तुअर दाल 11100-11200 मीडियम 12200-12300 बेस्ट 13400-13500 ए. बेस्ट 1500- 14600 पैक तुवर दाल नई 14500 उड़द दाल 10600-10700 बेस्ट 10800-10900 उड़द मोगर 11000-11100 बेस्ट 11200-11300 रुपये।

इंदौर चावल भाव- दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-125500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500 कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4700 रु. क्विंटल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker