स्टेडियम पर परशुराम प्रीमियर लीग का आगाज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के तहत ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन सोमवार को स्थानीय नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर प्रारंभ हुआ। पहले दिन कुल छ: टीमों ने प्रतियोगिता में शिरकत की। जिनके बीच कुल 3 मैच खेले गए। इस दौरान क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। जिसका स्टेडियम पर मौजूद दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। इससे पहले सर्वब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने ग्राउंड पर पहुंचकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार 13 मई से प्रारंभ परशुराम प्रीमियर लीग के पहले दिन शांडिल्य सुपर किंग वनाम वशिष्ट राईडर के बीच मैच खेला गया। दूसरा मैच संत तुलसीदास 11 वनाम गालव टाईटन्स तथा तीसरा मैच चाणकय वरियर वनाम परशुराम 11 के बीच खेला गया। उन्होंने बताया कि 13 से २१ मई तक चलने वाले प्रीमियर लीग दौरान हर रोज शाम ६.३० बजे से रात ९.३० बजे तक क्रिकेट मैच कराए जा रहे हैं। लीग में विजयी टीम को प्रथम पुरस्कार 31 हजार, दूसरा पुरस्कार 15 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ-द सीरिज, बेस्ट बैट्समैन व बॉलर का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

111 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!