Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
बैतूल

दो बाईकों की आमने-सामने से भिड़ंत, तीन की मौत

2 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, बैतूल। दो बाईक के बीच भीषण भिड़ंत हो जाने से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों को भैंसदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। दोनों बाईकों पर कुल 5 लोग सवार थे जिनमें से तीन की मौत हो गई है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 100 किमी. दूर भैंसदेही ब्लॉक के ग्राम कुकरू और लहास के बीच बुधवार देर रात्रि में घटित हुई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। भैंसदेही थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि मृतकों में सुरेश गन्नू बारस्कर 30 वर्ष निवासी हरिमऊ, रविंद्र कस्देकर 28 वर्ष, प्रियांशु पिता रविंद्र कस्देकर वर्ष निवासी बासनेर शामिल हैं। थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि घटना बुधवार देर रात्रि में कुकरू खामला रोड पर लहास गांव के पास घटित हुई है।

बच्चे के लिए थी आज पूजा

टीआई अंजना धुर्वे ने बताया कि दुर्घटना की जांच में यह तथ्य सामने आया कि रविन्द्र कस्देकर का बेटा प्रियांशुं बीमार रहता था और उसके लिए आज घर में पूजा रखी गई थी। चूंकि प्रियांशु अपनी मां के साथ मामा के घर गया था। प्रियांशु को लेने उसके पिता गए थे और उसे लेकर अपने गांव वापस जा रहे थे। टीआई ने बताया कि बाईकों के बीच हुए एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर डायल 100 ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में मंगल और छोटू शामिल हैं।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply