निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक ने दी आत्महत्या करने की धमकी, बताया यह कारण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा। नगर निगम के चार लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर एक सहायक राजस्व निरीक्षक ने जेब से जहर निकालकर आत्महत्या करने के धमकी दी। मामला गर्माया तो उपायुक्त ने समझाया और घटनाक्रम से कमिश्नर को अवगत कराया।

नगर निगम के आखिरी फ्लोर का मामला

मामला है, घटनाक्रम नगर निगम के आखिरी फ्लोर पर स्थित राजस्व विभाग के प्रभारी व उपायुक्त सचिन सिटोले के दफ्तर में हुआ। यहां सूरजकुंड वार्ड क्रमांक तीन और किशोर कुमार गांगुली वार्ड क्रमांक पांच में राजस्व वसूली का प्रभार संभाल रहे सहायक राजस्व निरीक्षक सुभाष त्रिपाठी का पहुंचना हुआ।

उपायुक्‍त को बताई धमकी, जेब में रखा जहर निकाला
त्रिपाठी ने उपायुक्त को परेशानी बताई और आत्महत्या की धमकी भी दी। जेब में रखा जहर निकाल लिया। तभी एक बाबू ने हाथ से जहर छीन लिया।
उपायुक्त ने कही ये बात
इस संबंध में उपायुक्त सचिन सिटोले ने कहा कि निगमायुक्त ने कुछ वार्डों में फेरबदल किया है। यह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है, सुभाष त्रिपाठी ने जहर खाने की धमकी दी है। इस तरह का कृत्य गलत है और सिविल सेवा आचरण के विरुद्ध है। त्रिपाठी कई सालों से वहां जमे हुए थे। उनके पास दो वार्ड थे, एक वार्ड से हटाया है। उनके विरुद्ध कई लिखित और मौखिक शिकायतें भी मिली थीं। नामांकरण के कई केस लंबित हैं।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!