गाटलाखेड़ी गांव में मतांतरण की आशंका, पुलिस पहुंची तो बोले-नया साल मना रहे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन। जिले के सेगांव के गाटलाखेड़ी में एक घर में 100 लोगों के एकत्रित होने व ईसाई धर्म में मंतातरण की आशंका में पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि जिस घर में लोग एकत्रित हुए थे उसके मुखिया का कहना है कि मकान की ओपनिंग व नया साल मना रहे थे।

मकान में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे

पुलिस के अनुसार एक मकान में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। इसकी सूचना सकल हिंदू समाज के लोगों को मिली। उन्होंने शिकायत की। इसके बाद हम उस घर में पहुंचे तो अंदर 100 लोग जमा थे। इसके बाद मुखिया से पूछताछ की। उसने बताया कि नया मकान बनाया है। उसकी ओपनिंग है। इसके अलावा नया साल भी मना रहा है। आसपास के लोग व स्वजन शामिल हुए हैं।

प्रार्थना का वीडिया मिला है, जांच जारी
पुलिस को जांच में एक वीडियो मिला है। इसमें भीड़ एक तरह की प्रार्थना कर रहे हैं। मुखिया का कहना है कि हम हमारे तरीके से पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसमें किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जबकि सकल हिंदू समाज के ओम यादव का कहना है कि मतांतरण किया जा रहा है। कार्रवाई होनी चाहिए।

Views Today: 2

Total Views: 58

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!