Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

ओंकारेश्वर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, पांच दिनों तक भारी भीड़ की उम्मीद

2 min read
Text Size:

 खंडवा। वर्ष 2023 के अंतिम ओम्कारेस्वर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने से सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। दर्शन तो दूर श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया। लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस गए। कई लोग तो ओंकारेश्वर पहुंचने से पहले ही वापस लौटने को विवश हुए।

बड़ी संख्या में भक्त और पर्यटक पहुंचे

नववर्ष भगवान की शरण में मनाने के लिए बड़ी संख्या में भक्त और पर्यटक भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे। वैसे यह सिलसिला जारी है। रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव भी ओंकाररेश्वर पहुंचने से आम लोगों की परेशानी प्रशासन की सख्ती ने बढ़ा दी।

यातायात जाम की स्थिति बन गई

श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ने से यातायात जाम की स्थिति बन गई। छोटे वाहनों की संख्या इतनी अधिक हो गई थी कि प्रशासन को कई बार मोरटक्का में यातायात को रोकना पड़ा। वहीं पार्किंग के लिए मोरटक्का से ओंकारेश्वर तक खेतों में वाहनों को पार्क करना पड़ा।

मूलभूत सुविधाओं को तरसे लोग

परिवार के साथ दर्शन के लिए आए लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस गए। बच्चों को दूध पानी तक नसीब नहीं हो सका। इस तरह लगातार पांच जनवरी 2024 को भी भीड़ बनी रहेगी। आगामी दिन पांच दिन तक लगातार ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं लाखों की संख्या में पहुंचेंगे। लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी दर्शन तो दूर मंदिर तक पहुंचने भी चुनोती साबित होगा।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply