भोपाल। भाजपा ने बड़े बहुमत से अब तक का सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत लेकर सरकार बनाई है। इसका अर्थ सीधा यह है सरकार के कामों से मध्य प्रदेश की जनता प्रसन्न थी, आनंदित थी, विकास और जनकल्याण दोनों ने जनता के दिल और दिमाग पर गहरा असर डाला था, इसलिए हमें भारी बहुमत मिला। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को नर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कही।
नए साल में नया चैलेंज है, जिसे मैं बड़ा नहीं मानता लेकिन 2024 में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। पार्टी के कार्यकर्ता के नाते मेरा तो यह लक्ष्य रहेगा पार्टी के साथ मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी जीते।
इस लक्ष्य को प्राप्त करने में हम अपने आप को झोंक कर काम करेंगे। भाजपा मेरे लिए पद प्राप्ति का माध्यम नहीं है। भाजपा, राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का मिशन है और मैं उस मिशन का कार्यकर्ता हूं इसलिए उसे मिशन को पूरा करने में जहां जितनी उपयोगिता होगी गिलहरी की तरह अपना मैं योगदान देता रहूंगा।
Views Today: 2
Total Views: 66

