अनोखा तीर, हरदा। हरदाजिले के विकासखंड खिरकिया के सिराली सेक्टर के ग्राम विचपुरीरैयत में हर-घर गणेश, घर-घर गणेश का जयघोष, बच्चों और नवांकुर सखियों ने बनाए माटी के गणेश। प्रदेश के मुख्यमंत्रीडॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘माटी गणेश – सिद्ध गणेश अभियानÓ के तहत ग्राम विचपुरीरैयत में माटी गणेश सिद्ध गणेश का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं नवांकुर सखियों को माटी से गणेश प्रतिमा बनाना मनोहर कोगे द्वारा सिखाया गया एवं सभी को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जिला समन्वयक संदीप गोहर द्वारा बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ मूर्ति बनाना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण है। उन्होंने आह्वान किया कि हर परिवार माटी के गणेश जी की स्थापना करे और विसर्जन घर पर ही बाल्टी या गमले में करे, ताकि उस मिट्टी से पौधरोपण किया जा सके और नदी-तालाब प्रदूषण से बचें। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक विनीता शाह द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि माटी के गणेश से हमारी संस्कृति भी बचेगी और धरती भी। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के प्रभारी सुनील मंडराई, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अजरूदरैयत से अनिल धुवे, नवांकुर सखियां एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। जन अभियान परिषद ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस गणेश उत्सव पर माटी के गणेश लाएं, पर्यावरण बचाएं।
विचपुरी-रैयत में गूंजा ‘हर-घर गणेश, घर-घर गणेश का जयघोष

0 Views




