अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी हरदा नगर मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, पार्टी के कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की भूमिका रखते हुए बताया कि बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रियता के साथ कार्य करने तथा पार्टी की विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। लक्ष्मण राजपूत ने ओरछा में आयोजित हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित हुए विषयों का वाचन कर प्रस्ताव पारित किया, जिसका समर्थन नागेंद्र मल्होत्रा, रेखा लूनिया ने किया। मंच संचालन महामंत्री सौरभ तिवारी एवं आभार नवीन असरानी ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी गयाप्रसाद पांडे, पूजा शर्मा, प्रीति गहलोत, भूपेंद्र तोमर, मनसुख लोहाना, नरेंद्र सैनी, चंद्रशेखर रघुवंशी, दिनेश मौर्य, गजानंद डाले, प्रदीप सोनी, आशुतोष गोस्वामी, चंपालाल पवार, नितिन सोनकर, सूरज वावने, रंजीत सोनी, अनुराग जैन सहित जिला पदाधिकारी, पार्षद, मंडल पदाधिकारी, नगर कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नगर मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

0 Views




