-जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता आज
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन आज किसान भवन, हरदा में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रात: 11 बजे होगा, जिसमें जिलेभर के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। कार्यक्रम की संयोजक सुश्री अंजू भायरे ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है। सह-संयोजक सुश्री स्वाति गुरु ने बताया कि प्रतियोगिता में हरदा, टिमरनी एवं खिरकिया क्षेत्र के विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में मौलिक चिंतन, संवाद कौशल एवं सकारात्मक अभिव्यक्ति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता के उपरांत शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी प्रकाश जांगरे, अध्यक्ष जिला इकाई करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि हिंदीसेवी पत्रकार अजय जैन (विदिशा) होंगे। जिला इकाई की ओर से प्रदीप अजमेरा ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित स्व. एन.पी. चौबे स्मृति शिक्षक सम्मान इस वर्ष सत्यनारायण दुगाया को प्रदान किया जाएगा। आयोजन को लेकर विद्यार्थियों एवं विद्यालयों में उत्साह का माहौल है।
हिंदी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

0 Views




