अनोखा तीर, बालागांव। पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 01 एवं 02 पानतलाई, सेक्टर सोडलपुर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों एवं हितग्राहियों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान स्थानीय एवं क्षेत्रीय खाद्य पदार्थों, मौसमी फलों एवं सब्जियों तथा प्रोटीन एवं विटामिन युक्त भोज्य पदार्थों के महत्व के बारे में हितग्राहियों को जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार की आवश्यकता के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम परियोजना टिमरनी, सेक्टर सोडलपुर के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसमें पर्यवेक्षक आशा सोनी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सही पोषण स्वस्थ जीवन का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता खोरे एवं अनिता गोस्वामी, आंगनबाड़ी सहायिका प्रीति मालवीय, ममता निहाल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका एवं स्थानीय हितग्राही उपस्थित रहे।
पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में निकाली गई जागरूकता रैली

0 Views




