संघ कार्यालय की बिजली बंद कर पथराव की घटना, पुलिस ने की शुरू की जांच

 सीहोर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दफ्तर पर दरमियानी रात पथराव की घटना सामने आई है। घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। सीहोर कोतलवाली पुलिस के अनुसार इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार उन्हें जानकारी मिली थी कि आरएसएस के दफ्तर पर पथराव किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जगदीश कुशवाह ने कहा कि कुछ लोगों ने आरएसएस दफ्तर की बिजली बंद कर पथराव किया।
naidunia_image
कुशवाह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एसपी मयंक अवस्थी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। जिसने भी पथराव कर शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है उस पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।
82 Views

Leave a Reply