रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, पास ही घायल पड़ी थी एक नाबालिग लड़की

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा। सिहाड़ा में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। पास ही एक युवती घायल अवस्था में मिली है। नाबालिग लड़की का एक पैर शरीर से अलग पड़ा हुआ था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोघट थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि 24 वर्षीय कुणाल पुत्र नारायण वर्मा निवासी गणेश तलाई और माता चौक निवासी एक नाबालिग लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था।

दोनों  घर से गायब थे। लड़की के काका को पुलिस ने मोबाइल पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर 108 एंबुलेंस पहुंची। घायल नाबालिग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं युवक के शव का पंचनामा बनाकर स्वजनों को सौंप दिया गया है।

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!