छोटे भाई का खून बहाने वाले को दस साल की जेल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा। पचास रूपए की दराती के पीछे दो सगे भाई झगड़ पड़े थे। बात इतनी बढ़ी थी कि बड़े भाई के माथे पर खून सवार हो गया। दराती मांगने आया, लेकिन नहीं मिलने पर घर से कुल्हाड़ी ले आया। उसने अपने ही सगे खून का खून बहा दिया। छोटे भाई के कंधे पर गर्दन अलग करने के लिए जानलेवा वार कर दिया था। अदालत में केस चला। अब उसे इस प्रतिशोध के बदले दस साल जेल की ऊंची दीवारों के बीच जिंदगी काटनी पड़ेगी।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तहसील हरसूद ने आरोपी शिवलाल पिता बाबू, उम्र-69 वर्ष, ग्राम डाबिया थाना खालवा को धारा 307 भादवि के आरोप में 10 वर्ष के कठोर कारावास से दण्डित किया है। घटना साल 2019 की है। आरोपी शिवलाल, राजाराम के घर से दराती मांगकर ले गया था। शिवलाल राजाराम का बड़ा भाई है। उसके घर आया और दराती वापस लाने की बात को लेकर राजाराम के साथ लड़ाई झगडा करने लगा था।
राजाराम ने आरोपी शिवलाल को समझाकर उसके घर भेज दिया। कुछ देर बाद आरोपी शिवलाल अपने घर से कुल्हाड़ी लेकर आया। राजाराम के चेहरे पर बायीं ओर कुल्हाड़ी मार दी थी। उसे गंभीर चोट आई थी। फरियादी सुनिता ने थाना खालया में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया।

79 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!