जितेंद्र सिंह को मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने एक बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई प्रदेशों के प्रभारी बदलकर नए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। तो वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस के नए प्रभारी जितेंद्र सिंह होंगे। बता दें कि कांग्रेस ने कई राज्यों के प्रदेश प्रभारी बदले गए हैं। जितेंद्र सिंह मप्र कांग्रेस के प्रभारी बनाए गए हैं। असम के साथ जितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। जितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा को उत्तराखंड का प्रभार दिया गया है। मप्र कांग्रेस के प्रभारी रहे सुरजेवाला को कर्नाटक भेजा गया है।

Views Today: 2

Total Views: 102

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!